Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Jharkhand Train Update: 15 सितंबर को झारखंड की 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 3 का सफर रहेगा छोटा

Jharkhand Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर 15 सितंबर को ट्रैफिक ब्लॉक के चलते इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे के तकनीकी काम के कारण हटिया-सांकी रूट की चार पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. वहीं, तीन अन्य ट्रेनों को उनके तय गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा.

हटिया-सांकी की चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द
ट्रेन संख्या 58663/58664 और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर दोनों दिशाओं में नहीं चलेंगी.
इन ट्रेनों के रद्द रहने से रोजाना इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

तीन ट्रेनों का सफर होगा छोटा
ट्रैफिक ब्लॉक का असर तीन अन्य ट्रेनों पर भी पड़ेगा. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू को गोमो तक ही चलाया जाएगा. इसके बाद ट्रेन के आगे के परिचालन में बदलाव रहेगा. रेलवे की ओर से यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !