Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

CTET 2026 Exam Date: CTET 2026 की तारीख तय, 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा, 15 दिन पहले मिलेगी एग्जाम सिटी की जानकारी

CTET 2026 Exam Date: CTET 2026 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 22वां संस्करण 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा. परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को शहर और तारीख की जानकारी पहले ही दे दी जाएगी. वहीं, परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में एडमिट कार्ड के जरिए मिलेगी.

परीक्षा से 15 दिन पहले मिलेगी शहर की जानकारी
अभ्यर्थियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी और किस तारीख को परीक्षा देनी है. यह जानकारी परीक्षा से करीब 15 दिन पहले CTET के आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी.

परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड
परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी CTET के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

पोर्टल पर नजर रखने की सलाह
CBSE ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए CTET के आधिकारिक पोर्टल को नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी है. परीक्षा की तारीख, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट अभ्यर्थियों को पोर्टल के माध्यम से ही मिलती रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !