Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Jharkhand Politics: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की. यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें दोनों दलों के नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.

मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक में के. राजू, सैयद नसीर हुसैन और केशव महतो कमलेश शामिल रहे. इसके अलावा विधायक प्रदीप यादव और अजय शर्मा भी मौजूद रहे.

मुलाकात के दौरान नेताओं ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात समेत संगठन और सरकार से जुड़े विषयों पर चर्चा की. हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

कांग्रेस और झामुमो गठबंधन सरकार में सहयोगी दल हैं. ऐसे में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !