Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

NEET UG 2026: परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए NTA ने शुरू किया शिकायत पोर्टल, फर्जी दावों पर होगी कार्रवाई

NEET UG 2026: NEET UG 2026 परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक नई पहल शुरू की है. अब छात्र, अभिभावक या कोई भी व्यक्ति परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जी गतिविधि की जानकारी सीधे एनटीए के नए शिकायत पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे.

एनटीए ने बताया कि सोशल मीडिया या वेबसाइट पर परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का दावा करने वाले लोगों, आंसर की बेचने, पैसे लेकर पास कराने का झांसा देने वाले गिरोह, फर्जी एनटीए अधिकारी बनकर ठगी करने वालों और छात्रों को भ्रमित करने वाली झूठी जानकारी के खिलाफ शिकायत की जा सकती है.

शिकायत दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पोर्टल पर देनी होगी. इसके साथ ही स्क्रीनशॉट, समय और अन्य जरूरी प्रमाण भी अपलोड किए जा सकेंगे, ताकि मामले की जांच में मदद मिल सके.

एनटीए ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल शुरू किया है, जहां जाकर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है.


शिकायत के लिए लिंक:
https://innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026/

इसके अलावा www.nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर भी जाकर जरूरी जानकारी दी जा सकती है.

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र किसी भी व्यक्ति तक पहुंचना संभव नहीं है और पेपर लीक से जुड़े सभी दावे भ्रामक हैं. एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी को ही सही मानें.

फर्जी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एनटीए पीआईबी फैक्ट चेक टीम के साथ मिलकर निगरानी कर रहा है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित रखा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !