Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jharkhand News : हाथियों का आतंक, 50 से अधिक गांव प्रभावित, ग्रामीणों में दहशत

Jharkhand News : क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। करीब एक महीने से 15 से अधिक हाथियों का झुंड इलाके में डेरा डाले हुए है, जो रात होते ही गांवों में घुसकर भारी उत्पात मचा रहा है। जानकारी के अनुसार, भोजन की तलाश में हाथी कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और खेतों में लगी सब्जियों व अन्य फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में दहशत, रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर


हाथियों के इस बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। कुसपुतुल, काशीडीह, अंडा, रामनगर, नीमडीह समेत 50 से अधिक गांव इस समस्या से प्रभावित हैं।

वहीं दिन के समय यही हाथी चांडिल डैम में जलक्रीड़ा करते नजर आते हैं। झुंड के रूप में पानी में उतरकर घंटों तक अठखेलियां करना अब आम दृश्य बन गया है। यह नजारा जहां एक ओर आकर्षण का केंद्र है, वहीं दूसरी ओर संभावित खतरे को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ा रहा है।

वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक पूरी सफलता नहीं मिल पाई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने स्तर पर बचाव के उपाय कर रहे हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की मांग लगातार उठ रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !