Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Lohardaga News: लोहरदगा में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 28 मवेशी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कुरता क्षेत्र से भारी संख्या में पशुओं को हांकते हुए लोहरदगा की ओर ले जा रहे हैं. इस सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल एकागुरी-बक्सीडीपा पथ पर घेराबंदी कर छापेमारी की और 28 मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस को देखकर भागे तस्कर, मवेशियों के लिए चारे-पानी का प्रबंध
छापेमारी के दौरान पुलिस के वाहन को आता देख पशुओं को हांक रहे दो तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस की टीम ने अंधेरे में काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके. पुलिस ने सभी 28 मवेशियों को सुरक्षित जब्त कर सेन्हा थाना परिसर पहुंचाया. मानवता का परिचय देते हुए थाना परिसर में ही सभी मवेशियों के लिए उचित चारे और पीने के पानी की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई.

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात तस्करों पर मामला दर्ज
थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जब्त किए गए सभी पशुओं की डाक्टरी जांच कराई गई है ताकि उनके स्वास्थ्य की सटीक स्थिति का पता चल सके. इसके साथ ही पुलिस फरार हुए अज्ञात तस्करों की पहचान करने और उनका सुराग लगाने में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में संलिप्त तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !