Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jharkhand News : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

Jharkhand News : झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को राजधानी रांची सहित कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ और कुछ पंपों के ड्राई होने का मामला उठाया गया। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष यह मुद्दा सुबह करीब 10:30 बजे रखा गया।


“लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा”


कोर्ट में अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह और वरीय अधिवक्ता एमएस मित्तल ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से रांची के कई पेट्रोल पंप या तो बंद हैं या वहां भारी भीड़ के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


हाई कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई की मांग


अधिवक्ताओं ने अदालत से आग्रह किया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हाई कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था पर भी विचार किया जाए। उनका कहना था कि ईंधन संकट और ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण न्यायालय पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है।


अदालत ने कहा- मुख्य न्यायाधीश के संज्ञान में लाया जाएगा मामला


खंडपीठ ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को लेकर राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बनी स्थिति से अदालत अवगत है। अदालत ने आश्वासन दिया कि इस विषय को मुख्य न्यायाधीश के संज्ञान में लाने का प्रयास किया जाएगा। इधर शुक्रवार सुबह से ही रांची के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कई लोग बोतलों और गैलनों में भी पेट्रोल भराते नजर आए, जिससे कई जगह अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !