Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jharkhand News : नशीला प्रसाद बना मौत का कारण, नकली साधुओं के गिरोह का पर्दाफाश

Jharkhand News : साधु के वेश में घूम रहे लुटेरों के गिरोह का खौफनाक चेहरा सामने आया है। कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर नशीला प्रसाद खाने से एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात नकली साधुओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाकर यात्रियों को बेहोश कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था।
ट्रेन में महिला को बनाया शिकार, नकदी और जेवरात लूटे

जानकारी के अनुसार साधु के भेष में घूम रहे बदमाशों ने ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को प्रसाद के रूप में नशीला लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद महिला बेहोश हो गई और बदमाश उसके पास रखे नकद व जेवरात लेकर फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

7 नकली साधु गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने नशीला पदार्थ मिलाकर यात्रियों को निशाना बनाने की बात कबूली है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और यात्रियों से अपील की गई है कि किसी अनजान व्यक्ति से प्रसाद या खाने-पीने की चीज न लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !