Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Ranchi News: रांची में जाम से निजात की कवायद तेज, कचहरी चौक से रातू रोड तक संयुक्त टीम का ग्राउंड निरीक्षण, अतिक्रमण और ऑटो स्टैंड पर फोकस

Ranchi News: राजधानी रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है. नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, National Highways Authority Of India (NHAI), पथ निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख इलाकों का निरीक्षण कर समस्याओं की असली वजहों को समझने की कोशिश की.
कचहरी चौक से न्यू मार्केट तक निरीक्षण, अतिक्रमण पर सख्ती के संकेत
सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ यह निरीक्षण कचहरी चौक से होते हुए किशोरी यादव चौक, रातू रोड और न्यू मार्केट क्षेत्र तक चला. इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर बढ़ते दबाव, अवैध अतिक्रमण, अनियमित ऑटो स्टैंड और ट्रैफिक बाधाओं का बारीकी से जायजा लिया. कचहरी चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी. अधिकारियों का मानना है कि सड़क किनारे अवैध कब्जे जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं, जिन्हें हटाए बिना स्थिति में सुधार संभव नहीं है.

नागा बाबा खटाल से किशोरी यादव चौक तक सड़क चौड़ीकरण पर विचार, पिंक ऑटो सेवा की तैयारी
संयुक्त टीम नागा बाबा खटाल क्षेत्र भी पहुंची, जहां ऑटो स्टैंड की व्यवस्था और सड़क उपयोग की समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार, नागा बाबा खटाल से किशोरी यादव चौक तक सड़क चौड़ीकरण की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिससे रातू रोड और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

इसके अलावा, रातू रोड चौक से पिंक ऑटो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी चर्चा में रहा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है. इस पूरे निरीक्षण में NHAI और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव दिए.

प्रशासन की यह संयुक्त पहल साफ संकेत देती है कि अब ट्रैफिक समस्या को सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुलझाने की कोशिश हो रही है. अगर प्रस्तावित कदम समय पर लागू होते हैं, तो आने वाले दिनों में रांचीवासियों को जाम से बड़ी राहत मिल सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !