Jharkhand News: कोल्हान विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025 से 27 के लिए नामांकन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों में छात्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार अब तक UG के लिए 14,948 और PG के लिए 68 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.
PG एडमिशन के लिए आवेदन जारी
स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से शुरू हो चुका है. इच्छुक छात्र 11 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 15 जुलाई को जारी होगी. चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 24 जुलाई तक पूरा कराया जाएगा. इसके बाद 10 अगस्त 2026 से नए सत्र की कक्षाएं शुरू होने की तैयारी है.
UG में बढ़ रही आवेदन की रफ्तार
विश्वविद्यालय को सबसे अधिक आवेदन स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए मिल रहे हैं. वहीं PG में आवेदन की प्रक्रिया हाल ही में शुरू होने के कारण संख्या फिलहाल कम है. अधिकारियों का मानना है कि अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ आवेदनों में तेजी देखने को मिलेगी.
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है. आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है. यदि किसी तरह की तकनीकी परेशानी आती है तो छात्र हेल्पलाइन या अपने नजदीकी कॉलेज से सहायता ले सकते हैं. अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.