Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jharkhand News: JSSC-CGL मामले में CID की कार्रवाई तेज, बोकारो के दो जनसंपर्क अधिकारी तलब

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में बोकारो के दो जनसंपर्क अधिकारियों को पूछताछ के लिए रांची स्थित CID मुख्यालय बुलाया गया है।


जानकारी के अनुसार, बोकारो के पूर्व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) साकेत पांडेय और वर्तमान में सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार सिंह को 10 सितंबर 2026 को CID कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।


कांड संख्या-01/2025 के संदर्भ में पूछताछ

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों को अपराध अनुसंधान विभाग, रांची थाना कांड संख्या-01/2025 के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। यह मामला JSSC-CGL परीक्षा से संबंधित जांच से जुड़ा हुआ है।

CID अधिकारियों की ओर से दोनों से मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं और तथ्यों के संबंध में जानकारी ली जाएगी। हालांकि, जांच एजेंसी ने फिलहाल पूछताछ के बिंदुओं को सार्वजनिक नहीं किया है। दोनों अधिकारियों को तलब किए जाने के बाद JSSC-CGL प्रकरण की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !