Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Jharkhand News: JSSC-CGL पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पटना से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

Jharkhand News: JSSC-CGL 2023 परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने मुख्य आरोपी अनीश कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है. वह काफी समय से फरार चल रहा था और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.


अनीश कुमार को इस पूरे पेपर लीक कांड का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है

जांच एजेंसी के अनुसार, अनीश कुमार को इस पूरे पेपर लीक कांड का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि उसी के इशारे पर प्रश्नपत्र लीक करने की योजना बनाई गई थी. मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

सीआईडी अब अनीश कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है. अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं और इस मामले में शामिल अन्य लोगों का भी खुलासा हो सकता है.

इस गिरफ्तारी के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !