Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jharkhand News: IPS प्रशांत आनंद की झारखंड वापसी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने में लगे 300 दिन

Jharkhand News: झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत आनंद लंबे अंतराल के बाद वापस राज्य लौट आए हैं. उन्होंने झारखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपने आगमन की विधिवत सूचना दे दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त होने के लगभग 300 दिनों के बाद उन्होंने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट दी है. इस लंबी अवधि के दौरान उनकी अनुपस्थिति और ठिकाने के बारे में राज्य सरकार या पुलिस मुख्यालय के पास कोई आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं था.

एनआईए में दी थी सेवाएं
प्रशांत आनंद अपने करियर के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कुछ समय पहले उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था, जहां वे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में एसपी के पद पर कार्यरत थे. वहां अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 2025 में ही उनके मूल कैडर यानी झारखंड के लिए विरमित कर दिया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !