Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jharkhand News: ED के सामने पेश नहीं हुए LB सिंह के भाई और साला, दोनों ने फिर मांगा 20 दिन का समय

Jharkhand: चर्चित कोयला कारोबारी LB सिंह से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच उनके भाई विश्व विजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह की पेशी एक बार फिर टल गई है. दोनों को अलग-अलग तारीखों पर ED के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित होना था, लेकिन वे एजेंसी के समक्ष नहीं पहुंचे. दोनों ने अब ED को पत्र भेजकर पेशी के लिए 20-20 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है. समय मांगने के पीछे परिवार में बीमारी का हवाला दिया गया है.

पहले भी मांगा था समय
विश्व विजय सिंह को 25 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 24 अगस्त को ED के सामने पेश होना था. तय तारीख पर दोनों एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए. यह दूसरी बार है जब दोनों ने पेशी टालने के लिए समय मांगा है. इससे पहले दोनों ने एक-एक महीने का समय देने का अनुरोध किया था. ED ने उनके आवेदन पर विचार करने के बाद उन्हें केवल एक-एक सप्ताह की मोहलत दी थी.

परिवार में बीमारी का दिया हवाला
इस बार भी दोनों की ओर से परिवार में बीमारी का कारण बताते हुए अतिरिक्त समय की मांग की गई है. इससे पहले भी पेशी के लिए समय मांगते हुए उनकी ओर से मां और भाई की बीमारी का हवाला दिया गया था.

जांच के दौरान सामने आए थे अलग-अलग बयान
ED की छापेमारी के दौरान सामने आए बयानों को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं. जांच के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बताया था कि उसने करीब 10 वर्षों से अपनी मां से मुलाकात या बातचीत नहीं की है. वहीं, दूसरे व्यक्ति ने अपने भाई के साथ संबंध खराब होने की बात कही थी. जांच के दौरान वह यह भी नहीं बता सका था कि उसका भाई क्या काम करता है और उसके कितने बच्चे हैं. अब दोनों की ओर से भेजे गए नए आवेदन पर ED का क्या रुख रहता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा. एजेंसी की जांच में दोनों से पूछताछ को अहम माना जा रहा है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !