Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jharkhand Politics: छात्रों के मुद्दों और MMDR बिल 2026 के खिलाफ कांग्रेस का ऐलान, 27 अगस्त से शुरू होगा चरणबद्ध आंदोलन

Jharkhand Politics: झारखंड में छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आंदोलन का पूरा कार्यक्रम बताया है. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस उनकी लड़ाई में साथ खड़ी है. अब इस आंदोलन को सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रखा जाएगा. इसे राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों तक ले जाया जाएगा.

27 अगस्त को सभी जिलों में प्रदर्शन
कांग्रेस के आंदोलन की शुरुआत 27 अगस्त से होगी. इस दिन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद 7 सितंबर को लोक भवन के सामने बड़ा धरना देने की तैयारी है. 9 से 16 सितंबर के बीच प्रखंड स्तर पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे. कांग्रेस का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बनाया जाएगा.

परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया
केशव महतो कमलेश ने कहा कि छात्रों की सबसे बड़ी चिंता परीक्षा व्यवस्था को लेकर है. JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं. इन मामलों की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई लोगों को जेल भी भेजा गया है. कांग्रेस का कहना है कि सिर्फ जांच शुरू करना पर्याप्त नहीं है. छात्रों को समय पर न्याय मिलना भी जरूरी है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, इंडिया गठबंधन, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की मांगों के साथ हैं. उन्होंने बताया कि छात्रों के समर्थन में देश के दूसरे हिस्सों में भी कार्यक्रम हो चुके हैं. कोटा, हिमाचल प्रदेश, इलाहाबाद और पुणे में छात्रों से जुड़े कार्यक्रम हुए हैं. अब झारखंड में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा.

MMDR Bill 2026 पर भी सरकार को घेरने की तैयारी
कांग्रेस ने MMDR Bill 2026 को लेकर भी आंदोलन का ऐलान किया है. इसके अलावा "चंदा चोरी" के मुद्दे को भी पार्टी आंदोलन में शामिल करेगी. केशव महतो कमलेश ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाएगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम पर भी विचार किया जा सकता है.



बोले- छात्रों और जनता की आवाज उठाते रहेंगे
केशव महतो कमलेश ने कहा कि इन मुद्दों से लोगों में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने भविष्य को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए. कांग्रेस उनकी समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी.
उन्होंने साफ किया कि आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा और पार्टी जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लोगों के बीच जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !