Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Ranchi News: छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, बाबूलाल के नेतृत्व में प्रशासन से वार्ता

Ranchi News: JPSC और JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर भाजपा ने प्रशासन से जवाब मांगा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रांची सदर मजिस्ट्रेट से मुलाकात और वार्ता के लिए पहुंचा। पार्टी ने छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर अपनी आपत्ति प्रशासन के सामने रखने की बात कही है।


प्रतिनिधिमंडल में रांची विधायक सीपी सिंह, वरुण साहू समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सवालों को लेकर आंदोलन किया था और उनके खिलाफ दर्ज मामलों पर प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

छात्रों के समर्थन में भाजपा ने उठाई आवाज

भाजपा का कहना है कि आंदोलनरत छात्रों के साथ पार्टी खड़ी है। नेताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकार, न्याय और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन से बातचीत करना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल छात्रों पर दर्ज मुकदमों और आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई के संबंध में अपनी बात अधिकारियों के सामने रखेगा।


अंचल कार्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा, वार्ता के बाद फैसले पर नजर

भाजपा प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने को देखते हुए अंचल कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर 50 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस बल की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है।


भाजपा नेताओं की ओर से छात्रों पर दर्ज मामलों की समीक्षा और आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर प्रशासन से चर्चा किए जाने की उम्मीद है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि वार्ता के बाद प्रशासन छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर क्या रुख अपनाता है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !