Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jharkhand News: ACB के विशेष लोक अभियोजक की कार को टक्कर, विनीत वशिष्ठ ने जताई साजिश की आशंका

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को सिंह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्होंने इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या के प्रयास की आशंका जताई है। मामले को लेकर उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


सिंह मोड़ पर खड़ी कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब विनीत वशिष्ठ की कार सिंह मोड़ के पास खड़ी थी। इसी दौरान तेज गति से आए एक वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि टक्कर के समय वह वाहन के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

हाई-प्रोफाइल मामलों की पैरवी के बीच हादसे पर उठे सवाल
विनीत वशिष्ठ ने बताया कि वह लंबे समय से एसीबी, नक्सल मामलों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े मामलों में राज्य सरकार की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में इस घटना को लेकर उनके मन में संदेह उत्पन्न हुआ है कि यह महज सड़क हादसा नहीं, बल्कि किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह केवल दुर्घटना थी या फिर उनकी कार को जानबूझकर निशाना बनाया गया। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !