Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Jharkhand News: रामगढ़ में ट्रेलर अनियंत्रित, तीन वाहनों को लिया चपेट में

Jharkhand News: रामगढ के चट्टुपालु घाटी में एक भीषण दुर्घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के कारण नियंत्रण खोने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि होने की बात सामने नहीं आई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची की तरफ से आ रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया जिससे उसका नियंत्रण खो गया और उसने एक कार, एक मिनी ट्रक और अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत यह रही कि तीनो वाहनों में बैठे लोगों को कोई क्षति नही पहुंची। 
चालक घंटो चालक घंटो फंसा रहा कैबिन में 
इस दुर्घटना में ट्रेलर का कैबिन बुरी तरह ध्वस्त हो गया जिससे चालक अंदर ही फसा रह गया। घटना की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ मिल कर घंटों की मशक्कत के बाद चालक को निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद रांची पटना मार्ग पर आवागमन काफी देर बाधित रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !