Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Ispat Express Cancelled: इस्पात एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, टाटानगर स्टेशन पर टिकट कैंसिल कराने की मची होड़

Ispat Express Cancelled: टाटानगर और कोल्हान के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन मुश्किलों भरा रहने वाला है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने हावड़ा-कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस के परिचालन को शुक्रवार (27 मार्च 2026) के लिए रद्द कर दिया है. बुधवार देर शाम जारी हुए इस अचानक आदेश के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है. यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन के लिए लाइफलाइन मानी जाती है, जिसके रद्द होने से खड़गपुर, कोल्हान और ओडिशा के सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं.

आरक्षण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, रिफंड के लिए पहुंचे यात्री
जैसे ही ट्रेन रद्द होने की सूचना सार्वजनिक हुई, गुरुवार सुबह टाटानगर स्टेशन के आरक्षण केंद्रों (Reservation Counters) पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दर्जनों यात्री विभिन्न श्रेणियों में पहले से बुक कराए गए अपने टिकट रद्द कराने के लिए लाइन में लगे दिखे. यात्रियों का कहना है कि अचानक ट्रेन रद्द होने से उन्हें निजी वाहनों या अन्य वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. रेलवे की ओर से काउंटर पर रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

कोल्हान और ओडिशा के सैकड़ों यात्री होंगे प्रभावित
इस्पात एक्सप्रेस का रद्द होना केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि चक्रधरपुर, चाईबासा और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों के लिए भी बड़ा झटका है. इस्पात एक्सप्रेस अपनी समयबद्धता और महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ने के लिए जानी जाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !