Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Jharkhand: झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है. इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है.
22 से 31 मार्च तक चलेगा शिविर
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा. इस शिविर में झारखंड के साथ-साथ ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे.

संगठन और रणनीति पर रहेगा फोकस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि शिविर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने, जनसंपर्क बढ़ाने और राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसका उद्देश्य जिला स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत बनाना है.

राहुल गांधी के आने से बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम की खास बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिविर के दौरान एक दिन शामिल हो सकते हैं. उनके संभावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही है.

समय पर पहुंचने की अपील
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे 21 मार्च की शाम तक या 22 मार्च की सुबह 10 बजे से पहले प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लें, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से शुरू हो सके.

स्थानीय नेताओं ने जताई खुशी
धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का इस शिविर में शामिल होना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा.
इस प्रशिक्षण शिविर को आगामी चुनावी तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !