Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में 25 मई को लॉन्च होगा “आदिनिवास” ऐप

Jharkhand News: आदिवासी समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और सामाजिक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से 25 मई को “आदिनिवास” ऐप की शुरुआत की जाएगी. इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि यह ऐप आदिवासी समुदाय को तकनीक से जोड़ने की एक नई पहल है. इसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति, भाषा, परंपरा और जल-जंगल-जमीन से जुड़े मूल्यों को संरक्षित करना भी है.

आयोजकों के अनुसार इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आदिवासी युवाओं को एक साझा मंच मिलेगा. युवाओं के मार्गदर्शन के लिए करीब 80 विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों को इससे जोड़ा गया है, जो शिक्षा, करियर, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में सहयोग करेंगे.

इसके अलावा ऐप के जरिए आदिवासी उद्यमियों और व्यापारियों को नेटवर्किंग और बाजार से जोड़ने की भी योजना बनाई गई है. युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा.

आयोजकों ने बताया कि यह ऐप सामाजिक और वैवाहिक संपर्क का माध्यम भी बनेगा, जिससे अलग-अलग राज्यों में रहने वाले आदिवासी परिवार अपनी संस्कृति और पहचान से जुड़े रह सकेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !