Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur News: डिमना रोड पर तपती धूप से बेहोश होकर जान गंवाने वाले मजदूर की हुई पहचान, कपाली का रहने वाला था कुश्ती मुखी

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित डिमना रोड ब्लू बेल्स स्कूल के पास गुरुवार को भीषण गर्मी के दौरान बेहोश होकर गिरे मजदूर की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान कपाली निवासी कुश्ती मुखी (30) के रूप में की गई है। शुक्रवार को परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की।

गर्मी के बीच सड़क पर गिर पड़ा था मजदूर
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच कुश्ती मुखी सड़क किनारे अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

शव देखते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
शुक्रवार को जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य बिलख पड़े। बताया जा रहा है कि कुश्ती मुखी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !