Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jharkhand News: मनरेगा पर सियासत तेज, मंत्री दीपिका ने केंद्र सरकार को घेरा

Jharkhand News: चाईबासा स्थित टीआरटीसी में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड एवं ओडिशा के नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बायतचित के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड में पेसा नियमावली का लागू होना एक ऐतिहासिक कदम है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इसे लागू करने का वादा किया था।
दीपिका पांडेय का वार, पेसा मॉडल देश के लिए बनेगा उदाहरण
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब जब पेसा नियमावली लागू हो चुकी है, तो इसे पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ लागू करना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इसे झारखंड का मॉडल बताते हुए विश्वास जताया कि यह पूरे देश में उदाहरण बनेगा।
मंत्री ने केंद्र सरकार पर मनरेगा कानून को कमजोर करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इसे बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि पेसा नियमावली के ड्राफ्ट से लेकर हेमंत सोरेन एवं कैबिनेट से मंजूरी दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की 2066 पंचायतों में पेसा लागू होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जिला अध्यक्षों की भूमिका इसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होगी। वहीं, आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला ने पेसा कानून को आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने वाला बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !