Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jharkhand News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन विभाग ने जारी किए 30 FAQs

Jharkhand News: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को FAQs Part I जारी किया है। मतदाताओं और निर्वाचन कार्य से जुड़े लोगों की शंकाओं के समाधान के लिए तैयार किए गए इस दस्तावेज में प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसकी प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े 30 सवालों के दिए गए जवाब
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी FAQs में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सवालों और शंकाओं को शामिल किया गया है। कुल 30 प्रश्नों और उनके उत्तरों के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया है।

बीएलओ, बीएलए और मतदाताओं की जिम्मेदारियां की गईं स्पष्ट
दस्तावेज में बीएलओ, बीएलए, मैप्ड और अनमैप्ड मतदाताओं की भूमिका तथा उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई है। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता और प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया गया है।

दस्तावेज, दावा आपत्ति और अंतिम प्रकाशन की भी जानकारी
FAQs में मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों, इन्यूमरेशन फॉर्म, मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

पात्र भारतीय नागरिकों को शामिल करना है मुख्य उद्देश्य
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है और गैर भारतीय नागरिक इसमें भाग न लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !