Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jharkhand News: देवघर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से संगठित तरीके से ठगी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को फ्लिपकार्ट, अमजोन, एयरटेल पेमेंट बैंक जैसी कंपनियों का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। इसके अलावा, वे गूगल पर फर्जी नंबर अपलोड कर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
पीएम किसान योजना और कैशबैक के नाम पर भी लोगों को बनाया शिकार

यह गिरोह पीएम किसान योजना, बैंकिंग सेवाओं और केवाईसी अपडेट के नाम पर भी लोगों से ठगी करता था। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड, कैशबैक और गिफ्ट कार्ड का लालच देकर भी लोगों को निशाना बनाया जाता था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड और 4 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी में किया जाता था।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !