Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Political News: AAP में बड़ा फेरबदल, राज्यसभा में बदला नेतृत्व, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को मिली नई जिम्मेदारी

Political News: आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अब पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अशोक मित्तल को नया उप नेता बनाया गया है।


रणनीति में बदलाव के संकेत, वजह अभी साफ नहीं

इस बारे में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक चिट्ठी भी दी है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि अब राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए।


हालांकि, पार्टी ने अभी तक इस फैसले के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन इसे अंदरूनी रणनीति में बदलाव माना जा रहा है।


अशोक मित्तल को मिली शिक्षा से राजनीति तक की नई जिम्मेदारी

अशोक मित्तल पंजाब के राज्यसभा सांसद हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है। वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर भी हैं। उन्हें एक मजबूत शिक्षाविद के तौर पर जाना जाता है और अब वे राजनीति में भी सक्रिय हो गए है।


 राघव चड्ढा ने किन मुद्दों पर बात की थी 


पितृत्व अवकाश पर जोर

उन्होंने मांग की कि पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाया जाए। उनका कहना था कि बच्चे की जिम्मेदारी सिर्फ मां की नहीं, बल्कि दोनों माता-पिता दोनों  की होती है। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन की छुट्टी मिलती है, लेकिन प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। 


न्यूनतम बैलेंस पर जुर्माना खत्म करने की मांग

उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी के खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं है, तो उस पर जुर्माना लगाना गलत है। इससे गरीब और कमजोर लोगों पर ज्यादा असर पड़ता है।उनका मानना है कि ऐसे चार्ज हटाने चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !