Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand News: झारभूमि ऐप मेंटेनेंस के चलते बंद, रजिस्ट्री कार्य भी प्रभावित

Jharkhand News: झारखंड में झारभूमि ऐप पिछले दो दिनों से मेंटेनेंस के कारण बंद है, जिससे जमीन से जुड़े कार्य प्रभावित हो गए हैं. खासकर रजिस्ट्री प्रक्रिया पर इसका सीधा असर पड़ा है.

हालांकि रजिस्ट्री का काम एनजीडीआरएस सिस्टम के माध्यम से किया जाता है, लेकिन रजिस्ट्री के बाद होने वाला सुओ मोटू म्यूटेशन झारभूमि ऐप से जुड़ा होता है. यह प्रक्रिया तुरंत पूरी करनी होती है, इसलिए फिलहाल रजिस्ट्री कार्य भी रोक दिया गया है.

अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी काम पूरा होने के बाद सोमवार से सभी सेवाएं फिर से सामान्य होने की संभावना है. तब तक लोगों को जमीन से जुड़े कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !