Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में 18 मई से ग्रीष्म अवकाश, वेकेशन बेंच की सूची जारी

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा. अवकाश के दौरान केवल जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई की जाएगी. इसे लेकर हाईकोर्ट की ओर से वेकेशन बेंच की सूची जारी कर दी गई है.

जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 और 21 मई को जस्टिस संजय प्रसाद की बेंच मामलों की सुनवाई करेगी. इन्हीं तारीखों में जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंच भी आवश्यक मामलों पर सुनवाई करेगी.

इसके अलावा 26 और 29 मई को जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की बेंच बैठेगी. वहीं 2 जून और 4 जून को भी जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई होगी.

हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश 6 जून तक प्रभावी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !