Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jharkhand News: झारखंड में बुलडोजर नहीं, संविधान चलेगा:- डॉ. इरफान अंसारी

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उत्तर प्रदेश की बुलडोजर कार्रवाई की राजनीति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में किसी गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी या कमजोर वर्ग के लोगों के घर उजाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. राज्य में बुलडोजर नहीं बल्कि संविधान और कानून का शासन चलेगा.

डॉ. अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि यह झारखंड है, उत्तर प्रदेश नहीं. यहां सरकार संविधान की भावना के अनुसार काम करती है और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय या भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

भाजपा को कार्यशैली बदलने की नसीहत
स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को अपनी कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि झारखंड की सामाजिक एकता और संवैधानिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो जनता और सरकार इसका जवाब देगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सभी समुदायों के सम्मान से है. यहां डर और नफरत की राजनीति नहीं चलेगी, बल्कि लोगों के अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्त रुख
डॉ. इरफान अंसारी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता हैं और उनके अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !