Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jharkhand News: जिंदगी और मौत के बीच जंग, मेदिनीनगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

Jharkhand News: मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित शांतिपुरी इलाके में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है, जो अनुज अग्रवाल की पत्नी बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पति से फोन पर बातचीत के बाद उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने बचाई जान
जानकारी के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले सलोनी कुमारी की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के थोड़ी देर बाद ही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों और आसपास के लोगों ने समय रहते महिला को फंदे से उतार लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में महिला रेफर, घटना की जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि महिला के पति अनुज अग्रवाल एक मेडिकल शॉप में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !