Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Khunti News: खूंटी में बड़ी उग्रवादी साजिश नाकाम, हथियार और संगठन के पर्चों के साथ पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Khunti: खूंटी जिले की कर्रा थाना पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संगठन के एक सक्रिय सदस्य राजेश महतो उर्फ राजा महतो को अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों के साथ धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार उग्रवादी मूल रूप से रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के गढ़गांव का निवासी है और वह इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहा था।

वाहन जांच के दौरान दबोचा गया आरोपी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्रा थाना क्षेत्र के सोनमेर-तिलमा मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो सुरक्षाबलों को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और खदेड़कर आरोपी को पकड़ लिया।

हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद
गिरफ्तार आरोपी की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास मौजूद एक छोटे बैग से घातक हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआई संगठन के दो पर्चे और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान राजेश महतो ने स्वीकार किया कि वह संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !