Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : डोरंडा कॉलेज में आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद, आजसू छात्र संघ ने किया प्रदर्शन

Ranchi News : डोरंडा कॉलेज परिसर में एक छात्रा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आजसू छात्र संघ ने बुधवार को प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की।यह ज्ञापन आजसू छात्र संघ डोरंडा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया। छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज परिसर में इस तरह की घटनाएं शिक्षा के माहौल को खराब करती हैं और छात्राओं की सुरक्षा व सम्मान पर सवाल उठाती हैं।


दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कई छात्र नेता रहे मौजूद


छात्र संघ ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। साथ ही कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज परिसर में छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, डोरंडा अध्यक्ष अभिषेक राज दुबे, अंगद, प्राची प्रिया, शुभम, आशीष और अनुराग सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !