Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Jharkhand News: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में चार जवान शहीद, पलामू के मुकेश कुमार भी शामिल

Jharkhand: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई. इस दुर्घटना में कोबरा बटालियन के चार बहादुर जवानों शहीद हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत रानीदेवा गांव के निवासी मुकेश कुमार भी शामिल हैं। घटना की सूचना जैसे ही उनके गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

खपरी बाईपास के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, 201 कोबरा बटालियन के जवान एक डिजायर कार से जगदलपुर से लौट रहे थे। धमतरी जिले के खपरी बाईपास के पास उनकी कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की छत तक उखड़ गई थी और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मची चीख-पुकार, गैस कटर से निकाले गए जवान
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को तत्काल सूचना दी गई। राहत दल के पहुंचने के बाद गैस कटर की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को काटकर अंदर फंसे जवानों को बाहर निकाला गया। हालांकि, चार जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पलामू में पसरा मातम
शहीद मुकेश कुमार के गांव रानीदेवा में जैसे ही यह खबर पहुंची, हर आंख नम हो गई। परिवार के लोग सदमे में हैं। गांव के लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिजन धमतरी के लिए रवाना हो चुके हैं। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे पलामू जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !