Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jharkhand News: खूंटी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अड़की थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
तेज रफ्तार बाइक साइकिल से टकराई, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम सिंदरी डोरिया मार्ग पर जेनाडीह गांव के पास हुआ. मोटरसाइकिल पर चालक समेत तीन युवक सवार थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से साइकिल सवार से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में साइकिल सवार पूर्ण मुंडा, बाइक चालक अमृत पातर और पीछे बैठे आयुष पातर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सुनील पातर गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस जांच में जुटी, तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल सुनील पातर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !