Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jharkhand News: कोडरमा में दो सड़क हादसे, किशोर की मौत, 9 लोग घायल

Jharkhand News: जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिनमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि कुल नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।पहली घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर गांव के पास जयनगर-झुमरीतिलैया मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयनगर थाना क्षेत्र के पावरहाउस डंडाडीह निवासी 17 वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजन अपने दोस्त आकाश ठाकुर और एक अन्य साथी के साथ हीरोडीह मेला घूमने जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 

टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राजन ने दम तोड़ दिया। वहीं आकाश ठाकुर की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है, जबकि तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

वहीं दूसरी घटना में जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में कुल नौ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !