Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Railway Updates: शालीमार-मुंबई कुर्ला और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन अप्रैल में नहीं होगा रद्द, दक्षिण पूर्व रेलवे ने वापस लिया फैसला

Railway Updates: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की ओर से टाटानगर और कोल्हान के रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. आगामी अप्रैल महीने में हावड़ा/शालीमार से मुंबई जाने वाली दो बेहद महत्वपूर्ण ट्रेनों, शालीमार-मुंबई कुर्ला एक्सप्रेस और शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द नहीं किया जाएगा. रेलवे जोन मुख्यालय द्वारा शनिवार को इस संबंध में एक नया आधिकारिक आदेश जारी कर पूर्व के फैसले को पलट दिया गया है.

21 दिनों तक ट्रेनें बंद रखने का जारी हुआ था आदेश
गौरतलब है कि इससे पहले नागपुर रेल मंडल में बड़े पैमाने पर चल रहे लाइन ब्लॉक और आधुनिकीकरण के कार्यों के चलते इन दोनों प्रमुख ट्रेनों को 4 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक, यानी पूरे 21 दिनों के लिए पूर्णतः रद्द करने की घोषणा की गई थी. इस आदेश के बाद कोल्हान समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी. ग्रीष्मकालीन छुट्टियों (समर वेकेशन) के एन वक्त पहले ट्रेनों के रद्द होने से परेशान होकर दर्जनों यात्रियों ने टाटानगर स्टेशन पहुंचकर एक महीने पहले बुक कराए गए अपने कंफर्म टिकटों को धड़ाधड़ कैंसिल कराना भी शुरू कर दिया था.

पश्चिम बंगाल, कोल्हान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भारी राहत
रेलवे द्वारा ऐन मौके पर लिए गए इस यू-टर्न वाले फैसले से पश्चिम बंगाल, झारखंड के कोल्हान प्रमंडल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों के हजारों दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों ने बड़ी राहत की सांस ली है. मुंबई रूट पर चलने वाली ये दोनों ट्रेनें हमेशा हाउसफुल रहती हैं और इनके सुचारू परिचालन से यात्रियों को वैकल्पिक और महंगे साधनों की तलाश करने से मुक्ति मिल गई है.

गोंदिया के पास मेंटेनेंस कार्य से परिचालन पर पड़ सकता है आंशिक असर
हालांकि, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यह भी साफ कर दिया है कि नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंदिया स्टेशन के आसपास रेलवे ट्रैक की मरम्मत और अन्य तकनीकी अपग्रेडेशन के काम लगातार जारी रहेंगे. इस मेंटेनेंस और ब्लॉक के कारण अप्रैल महीने में इन दोनों ट्रेनों की समय सारणी थोड़ी बहुत प्रभावित हो सकती है या इन्हें कुछ स्टेशनों पर नियंत्रित कर (रोक कर) चलाया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !