Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jharkhand News: एयरपोर्ट पर आधुनिक टेस्ट लैब बनाने का प्रस्ताव, वैश्विक निर्यात पर जोर

Jharkhand News: बजट सत्र के दौरान विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक अहम् मुद्दा उठाया और राज्य के किसानो की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए और राज्य के खाद्य उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए प्रस्ताव रखा। सदन में सरकार को सम्बोधित करते हुए उन्होंने मांग रखी कि झारखण्ड में फल, सब्जियों और अन्य उत्पादों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार विकसित करना चाहिए। 
अंतर्राष्ट्रीय पहचान के लिए जरुरी एयरपोर्ट पर टेस्ट लैब
कल्पना सोरेन ने सदन को बताया की राज्य में पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जयों का उत्पादन होता है जिसे वैश्विक बाजार में पहुँचाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। उसके लिए आवश्यक है की राज्य के सभी मुख्य एयरपोर्ट्स पर आधुनिक टेस्ट लैब की व्यवस्था की जाये और यहां के उप्ताद को अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुरूप सर्टिफिकेट दिया जाये। सोरेन ने सरकार से गुहार की है कि राज्य के कृषि उपत्पाद का अंतर्राष्ट्रीय निर्यात शुरू करने के लिए ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाये।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !