पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है
अरुण सिंह पर करीब दो साल पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, एसडीपीओ विजय महतो और डीएसपी ई डूंगडूंग ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश की
संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को आज सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है । सूचना मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश की।
गोली लगने के बाद वे चिल्लाते हुए सड़क पर बाइक समेत गिर पड़े
दरअसल संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह का घर दुमका नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा मुहल्ले में है । वे अपने घर से सुबह बाइक से अटल बिहारी वाजपेयी बस पड़ाव आ रहे थे । इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और डीआईजी कार्यालय के सामने उन्हें गोली मार दी । गोली लगने के बाद वे चिल्लाते हुए सड़क पर बाइक समेत गिर पड़े।
अगल-बगल के लोग उनके आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे । जबकि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से भाग निकले । लोग उन्हें उठाकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए ले गए । जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया । गौरतलब है कि करीब 02 साल पूर्व 21 अप्रैल 2024 को भी अरुण सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, उस वक्त अपराधियों की गोली पिस्टल में फस जाने की वजह से वह बच गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए
घटना की गंभीरता को देखते हुए दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार खुद घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ कर सारी जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि अरुण सिंह पर दो गोलियां चली है । उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है । साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
दुमका में अपराधियों के हौसले बुलंद है और दिन दहाड़े अपराधियों द्वारा ऐसी घटनाओ को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।