Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jharkhand Big News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी

Jharkhand: झारखंड हाई कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट का जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

यह फैसला 10 सितंबर 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया. बैठक में तीनों अधिकारियों की पदोन्नति और झारखंड हाई कोर्ट में नियुक्ति के प्रस्ताव पर विचार किया गया.

इन तीन नामों पर लगी मुहर
कॉलेजियम की मंजूरी के बाद जिन न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाई कोर्ट का जज बनाए जाने का प्रस्ताव है, उनमें शामिल हैं:
मनोज प्रसाद
अखिल कुमार
राम शर्मा

अब आगे क्या होगा
कॉलेजियम से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के पास भेजा जाएगा. इसके बाद नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होगी. राष्ट्रपति की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. शपथ ग्रहण समारोह झारखंड हाई कोर्ट, रांची में आयोजित किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !