Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jamshedpur Breaking: कदमा के शास्त्री नगर में दो गुटों के विवाद में चापड़ से हमला, दो युवक घायल, MGM में इलाजरत

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार की रात चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है. घटना में दो युवक घायल हो गए. घायलों में से एक युवक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के अनुसार, किसी विवाद को लेकर युवकों के बीच झगड़ा हुआ था. इसी दौरान चापड़ से हमला किए जाने की बात सामने आई है. हमले में दोनों युवकों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के पीछे की वजह और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !