Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamtara News: जामताड़ा में साइबर ठगों का नया जाल, डीसी के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

Jamtara News: जामताड़ा में साइबर अपराधियों की एक और साजिश सामने आई है। ठगों ने जिले के डीसी आलोक कुमार का नाम और फोटो इस्तेमाल कर फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की है।

फर्जी नंबर से लोगों को भेजे जा रहे मैसेज, डीसी ने जारी की चेतावनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 62851-7749-2564 नंबर से डीसी के नाम पर फेक प्रोफाइल बनाकर कई लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। मामला सामने आते ही डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

फर्जी अकाउंट से दूरी बनाएं, तुरंत ब्लॉक कर साइबर थाना को दें सूचना
डीसी ने साफ कहा है कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और साइबर ठगों की चाल है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी नंबर से आए संदेश को नजरअंदाज करें, तुरंत ब्लॉक करें और किसी भी तरह की पैसे की मांग पर ध्यान न दें। साथ ही, इसकी सूचना तुरंत साइबर थाना को देने को कहा गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !