Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Ranchi News : राहुल सिंह गैंग ने कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

Ranchi News : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने खुद को राहुल सिंह गैंग का सदस्य बताते हुए कारोबारी को AK-47 और बम से जान से मारने की धमकी दी है।


मामले के बाद कारोबारी और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विवेकानंद कॉलोनी, रातू निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 11:42 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें खुद को “राहुल सिंह” बताते हुए 8 दिनों के भीतर 2 करोड़ रुपये देने को कहा गया। कुछ ही मिनट बाद धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया।


हर गतिविधि पर नजर रखने का दावा, पुलिस जांच में जुटी


धमकी भरे संदेश में लिखा गया कि कारोबारी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और पांच दिनों के भीतर रकम तैयार रखने को कहा गया। पैसे नहीं देने पर AK-47 और बम से जान से मारने की धमकी दी गई। संदेश के अंत में खुद को “राहुल सिंह गैंग” बताया गया, जिससे कारोबारी घबरा गए और तुरंत पुलिस की शरण ली।

शिकायत मिलने के बाद रातू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले नंबर, कॉल की लोकेशन और गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से भी जांच की जा रही है।


रंगदारी नेटवर्क पर फिर उठे सवाल, पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव


घटना ने एक बार फिर राजधानी में सक्रिय रंगदारी गिरोहों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले भी राहुल सिंह गैंग का नाम रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं में सामने आता रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कारोबारी की शिकायत के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !