Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jamtara News: जामताड़ा में शराब लदी पिकअप वैन पलटी, सड़क पर बिखरी बोतलें लेकर भागे लोग

Jamtara News: सीमावर्ती खागा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब से लदी एक पिकअप वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में रखी शराब की बोतलें सड़क पर फैल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान कई लोग सड़क पर बिखरी बोतलें लेकर वहां से निकल गए।


बताया गया कि हादसा धावा और चापुड़िया के बीच हुआ। शराब लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार चालक समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

वाहन पर लिखा था "डाक पार्सल"

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन पर "डाक पार्सल" लिखा हुआ था। वहीं, वाहन से बरामद शराब की बोतलों पर किसी तरह का लेबल नहीं होने की बात सामने आई है। इससे शराब की खेप को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पिकअप वैन का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 10 सीएफ 2760 बताया जा रहा है।


पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद खागा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। वाहन में लदी शराब और उसके परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। वहीं, फरार चालक और वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !