Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Jamshedpur News : साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल

Jamshedpur News : साकची थाना क्षेत्र स्थित पुराने कोर्ट के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।


घायल युवक की पहचान डिमना निवासी अमन गुप्ता के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर काफी दूर तक घिसट गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।


बस जब्त, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमन गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक सामान्य कराते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !