Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamshedpur News : समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, उप विकास आयुक्त ने सुनीं समस्याएं

Jamshedpur News : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जहां उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे।जन शिकायत निवारण दिवस में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता, निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटे के तहत नामांकन, गांवों में अवैध शराब बिक्री पर रोक, सामाजिक बहिष्कार, जल प्रदूषण, पेंशन स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, घरेलू विवाद, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।


विभिन्न जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, समयबद्ध समाधान पर जोर


उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को हर आवेदन की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ काम करने और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर दिया। प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई।


जनता की शिकायतों के समाधान के लिए विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश


उप विकास आयुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी और लोगों को न्याय दिलाने में प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !