Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jamshedpur News : वरीय पुलिस अधीक्षक ने गालूडीह और घाटशिला थाना का किया औचक निरीक्षण

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक ने रविवार दोपहर गालूडीह थाना और घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक घाटशिला तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के दागी अपराधियों, गुंडा एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स और अवैध बालू कारोबार के खिलाफ सख्त एवं लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।



नेशनल हाईवे और अंदरूनी क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग के निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात्रि के समय नेशनल हाईवे के साथ-साथ थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में भी सघन पेट्रोलिंग की जाए, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !