Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Chaibasa News: चाईबासा में पॉलिटेक्निक परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने संभाला मोर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Chaibasa News: पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


डीसी ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन (वेरिफिकेशन), बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और पारदर्शी वातावरण में कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

मानसून के बीच बैकअप व्यवस्था के निर्देश, सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मानसून को देखते हुए डीसी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली बैकअप और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश या बिजली आपूर्ति में किसी भी बाधा का परीक्षा संचालन पर असर नहीं पड़ना चाहिए, इसलिए सभी अधिकारी पहले से पूरी तैयारी रखें।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। निरीक्षण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टुटी, डीएसपी मुख्यालय पूजा कुमारी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !