Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamshedpur News : मिशन उत्थान के तहत सबर-बिरहोर परिवारों के सशक्तिकरण की तैयारी, शुरू हुआ सर्वे

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर और बिरहोर समुदाय के उत्थान के लिए “मिशन उत्थान” के तहत विशेष सर्वे अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए इन परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया सबर बस्ती में गुरुवार को सर्वे टीम पहुंची। उपायुक्त राजीब रंजन की पहल पर वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। छात्र गांवों में जाकर परिवारों से सीधे संपर्क कर जानकारी जुटा रहे हैं।


स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं पर विशेष फोकस


सर्वे के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य सबर-बिरहोर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार करना है। इसके तहत स्वास्थ्य, पोषण, आवास, आय-सृजन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।


विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह पर प्रशासन का फोकस


सबर और बिरहोर समुदाय झारखंड के विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह (PVTG) में शामिल हैं। प्रशासन का मानना है कि सर्वे से मिले आंकड़ों के आधार पर एक समेकित योजना तैयार की जाएगी, जिससे इन परिवारों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !