Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur News : मानगो में युवक पर चाकू से हमला, डेंड्राइट के नशे में वारदात का आरोप

Jamshedpur News : मानगो थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वर्कर्स कॉलेज के सामने हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, पंजाबी लाइन निवासी 22 वर्षीय राहुल तंतूबाई पर वर्कर्स कॉलेज के सामने हमला किया गया। आरोप है कि पंजाबी लाइन निवासी रौशन और 21 वर्षीय रवि गोराई ने उस पर हमला किया। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय रौशन मछुआ के हाथ में चाकू था, जिससे राहुल पर वार किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद राहुल के दोस्त अमन सिंह ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

नशे की हालत में वारदात का आरोप

खबर लिखे जाने तक, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक डेंड्राइट के नशे में थे और इसी दौरान चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, नशे में होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !