Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Jamshedpur News : टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ा एक अतिरिक्त स्लीपर कोच, 17 जुलाई से मिलेगी राहत

Jamshedpur News : टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन की संरचना में बदलाव करते हुए एक सामान्य (जनरल) कोच के स्थान पर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 17 जुलाई 2026 से टाटानगर और 18 जुलाई 2026 से बक्सर से चलने वाली ट्रेनों में लागू होगी।


दक्षिण पूर्व रेलवे के ZRUCC सदस्य अरुण कुमार जोशी ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। इसी प्रस्ताव पर विचार करते हुए रेलवे ने अब एक जनरल कोच की जगह अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला लिया है।

लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, आगे भी बढ़ेंगे प्रयास

अरुण कुमार जोशी ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए भविष्य में इस ट्रेन में और स्लीपर तथा एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच बढ़ाने के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !